कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सेंसेक्स 60, निफ्टी 18 अंक फिसला

मुम्बई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स में 59.83 अंक की गिरावट दर्ज की गई साथ ही निफ्टी 18.05 अंक गिरकर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 0.30 प्रतिशत गिरकर 19,941.72 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,105.54 अंक का उच्चा और 19,804.02 अंक का निम्न स्तर छुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 0.3 प्रतिशत गिरकर 5,991.00 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 6,037.40 अंक का उच्चा और 5,991.00 अंक का निम्न स्तर छुआ। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 29.88 अंक (-0.37 प्रतिशत) गिरकर 8,048.47 अंक पर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप सूचकांक 22.77 अंक (-0.22 प्रतिशत) गिरकर 10,153.58 अंक पर बंद हुआ। बीएसई पर रियल्टी (-1.60 प्रतिशत), सूचना प्रौद्योगिकी (-1.33 प्रतिशत), प्रौद्योगिकी (-1.05 प्रतिशत) और तेल एवं गैस (-1.03 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले सूचकांक रहे। वहीं टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुएं (0.99 प्रतिशत), बैंकिंग (0.42 प्रतिशत), एफएमसीजी (0.21 प्रतिशत) और ऑटोमोबाइल्स (0.08 प्रतिशत) सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले सूचकांक रहे।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें