कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आईटी क्षेत्र में नौकरियों की बहार, सीवी रखें तैयार

नई दिल्ली। नया साल सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र से जुडे लोगों के लिए अच्छी खबर लेकर आया है। आर्थिक परिदृश्य से बेहतर संकेतों के बीच भारतीय आईटी कंपनियां अगले कुछ महीनों में लगभग एक लाख लोगों को नौकरियां देंगी। वैश्विक आर्थिक मंदी के बीच बीता साल आईटी उद्योग के लिए अच्छा नहीं रहा। इस दौरान अधिकतर कंपनियो ने नई नियुक्तियां रोक दी, वेतन काटा और यहां तक की छंटनियां की। लेकिन टीसीएस व इंफोसिस की अगुवाई में प्रमुख आईटी कंपनियां इस साल बडे पैमाने पर भर्तियों की योजना में हैं। इन आईटी कंपनियों की घोषणाओं के हिसाब से अगले कुछ महीनों में इस क्षेत्र में 98,000 से अधिक नौकरियां दी जाएंगी। विश्लेषकों के अनुसार यह आईटी बुनियादी ढांचे पर खर्च बढने तथा आउटसोर्सिग बाजार में रौनक लौटने का असर है।
गार्टनर में प्रमुख अनुसंधान विश्लेषकर दीत्पारूप चक्रवर्ती ने कहा कि आईटी उद्योग पटरी पर लौटा है और अनेक परियोजनाएं पूरी की जाएंगी। उल्लेखनीय है कि देश की सबसे बडी साफ्टवेयर निर्यातक कंपनी टीसीएस ने अगले वित्त वर्ष 30,000 नई नियुक्तियां करने की घोषणा की है जबकि इन्फोसिस इस साल 16,000 नए कर्मचारी भर्ती करेगी। जिन 12 कंपनियों ने नियुक्तियों की घोषणा की है उनमें जेनपैक्ट 10,000 आईबीएम 5,000, इन्फोसिस बीपीओ 2,000, एक्सेंचर 8,000 व एमफेसिस 2,000 लोगों की भर्ती करेगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें