कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सेंसेक्स में 43 और निफ्टी में 13 अंकों का उछाल

मुम्बई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को देश के शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 43.84 अंक और निफ्टी 13.13 अंक बढ़त के साथ बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 43.84 अंकों या 0.22 प्रतिशत बढ़त के साथ 20,168.89 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,229.39 अंक का उच्चा और 19,870.51 अंक का निचला स्तर छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 13.13 अंकों या .0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,075.95 अंकों पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 6,115.10 अंक का उच्चा और 5,985.10अंक का निचला स्तर छुआ। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 39.44 अंक गिरकर 8,272.22 अंक और स्मॉलकैप सूचकांक 15.80 अंक गिरकर 10,613.85 अंक पर बंद हुआ।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें