कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बढत बनाए हुए हैं शेयर बाजार

मुंबई। देश के शेयर बाजार में बुधवार को चौतरफा खरीदारी देखने को मिली। सबसे ज्यादा खरीदारी ऑयल एंड गैस, मेटल और रीयल्टी शेयरों में देखी गई। सुबह 11:36 बजे बीएसई का सेंसेक्स 134 अंक ऊपर 16,906 पर और एनएसई का निफ्टी 41 अंक की मजबूती के साथ 5,058 पर कारोबार कर रहा था। बीएसई मिडकैप इंडेक्स की बात करें तो इंडेक्स 1.40 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.29 प्रतिशत चढ चुका है। सेक्टोरल इंडेक्सेस में ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1.67 प्रतिशत ऊपर आ चुका है, मेटल इंडेक्स 1.60 प्रतिशत चढ चुका है और रीयल्टी इंडेक्स 1.43 प्रतिशत ऊपर है। निफ्टी के जो शेयर सबसे ज्यादा बढत के साथ कारोबार कर रहे है, उनमें जिंदल स्टील, टाटा पावर, जे पी एसोसिएट्स, आरआईएल और सेल प्रमुख है। वहीं, रैनबैक्सी लैब, मारूति, आइडिया, ओएनजीसी और एल एंड टी लूजर्स में प्रमुख है।
बाजार ओपनिंग: सुबह 9:10 बजे बीएसई का सेंसेक्स 97 अंक की मजबूती के साथ 16,869 पर और एनएसई का निफ्टी 34 अंक की तेजी के साथ 5,051 पर कारोबार कर रहा है। एनएसई के मंझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 1.01 प्रतिशत की मजबूती दिख रही है। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.94 प्रतिशत और बीएसई स्मॉलकैप में 0.72 प्रतिशत की बढत है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें