कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

शीला दीक्षित ने किया खेल गांव का दौरा

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने गुरूवार को खेल गांव का दौरा कर परिसर में रख-रखाव और साफ-सफाई के कार्यो का जायजा लिया। केंद्रीय मंत्रिमंडल सचिव केएम चंद्रेशखर ने दिल्ली सरकार को राष्ट्रमंडल खेल गांव का प्रभार संभलाने का निर्देश मंगलवार को ही जारी किया था। खेल गांव, जहां खिल़ाडी ठहरेंगे, के घटिया रख-रखाव और खराब स्थिति के चलते हो रही भारी आलोचना के बाद पूर्वी दिल्ली स्थित इस परिसर का प्रभार दिल्ली सरकार को सौंपा गया है। इसके रख-रखान का काम अब तक दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के अधीन था, जो केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के सीधे नियंत्रण में है। दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी टावरों का दौरा किया और वहां हो रहे काम की समीक्षा की।
एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सफाई और यह सुनिश्चित करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य करें कि खिलाडियों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना प़डे। उन्होंने कहा कि काम आयोजन समिति के साथ घनिष्ठ समन्वय में होना चाहिए।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें