नई दिल्ली। अध्योया फैसले से पहले पर्याप्त सुरक्षा उपायों के मद्देनजर सरकार ने बल्क एसएमएस और एमएमस पर बुधवार से तीन दिन के लिए प्रतिबंध लगा दिया जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। सरकार को आशंका है कि फैसला आने के बाद कुछ कट्टरपंथी तत्व सामुदायिक उन्माद भडकाने के लिए बल्क में एसएमएस एवं एमएमएस भेज सकते है। वही कर्नाटक सरकार ने राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों में 24 तथा 25 सितंबर को अवकाश घोषित कर दिया है। मप्र. की राजधानी भोपाल में गुरूवार दोपहर से धारा 144 लागू होगी, प्रिंटिंग प्रेसों को कैसे भी पर्चे नहीं छापने के आदेश दिए गए।
भारत समाचार
बल्क एमएमएस पर रोक





















