कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सोहराबुद्दीन केस: शाह के दो सहयोगियों को अग्रिम जमानत

अहमदाबाद। सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभे़ड में गुजरात हाईकोर्ट ने मंगलवार को गुजरात के पूर्व मंत्रा अमित शाह के काफी नजदीक माने जाने वाले अजय और यशपाल को अग्रिम जमानत दे दी है। इन दोनों का नाम सीबीआई की चार्जशीट में था और उनके खिलाफ गैर जमानत वारंट जारी किए हुए थे।
गौरतलब है कि सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस में स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने फरार आरोपी अजय पटेल और यशपाल चू़डासमा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए सीबीआई सेशंस कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी, मगर यह इस आधार पर खारिज कर दी गई थी कि दोनों के खिलाफ गंभीर आरोप हैं और गैर जमानती वारंट जारी हुए हैं। सोहराबुद्दीन केस में आरोपी अजय पटेल अहमदाबाद डिस्ट्रिक्ट बैंक के चेयरमैन हैं।
सोहराबुद्दीन केस में आरोपी बनाए जाने और सीबीआई के समक्ष पेश होने के बाद फरार घोषित किए गए यशपाल चू़डासमा और अजय पटेल की जमानत जस्टिस आरएच शुक्ला ने मंजूर की। इस आदेश के बाद उनको अब सीबीआई के समक्ष उसके गांधीनगर या मुंबई स्थित दफ्तर में पेश होना होगा। ये दोनों अमित शाह के खास नजदीकी और अहमदाबाद डिस्ट्रिक्ट कॉपेरटिव बैंक में पदाधिकारी थे। ये लोग सीबीआई द्वारा कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में नाम सामने आने के बाद से फरार चल रहे थे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें