कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सोनिया गांधी ने उत्तराखण्ड के बाढ़ और बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

देहरादून। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी के साथ मंगलवार को उत्तराखण्ड के बाढ़ और बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। गांधी मंगलवार सुबह दिल्ली से सीधे हवाई जहाज के जरिए देहरादून के जोलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंची। जहां उन्हें सेना के अधिकारियों ने राज्य में बादल फटने, बारिश और बाढ़ के से मची तबाही के बाद जारी राहत एवं बचाव कार्यो से अवगत कराया। इसके बाद गांधी रक्षा मंत्री के साथ हेलीकॉप्टर से हरिद्वार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हवाई दौरे पर गईं। उन्होंने अल्मो़डा और उत्तर प्रदेश के प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। गांधी के दौरे के बाद उत्तराखण्ड की राज्यपाल मारगे्रट अल्वा ने भी हरिद्वार जिले के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रौं का मंगलवार को हवाई दौरा किया।
देहरादून रवाना होने से पूर्व हरिद्वार में हेलीपैड पर संवाददाताओं से बातचीत में अल्वा ने कहा कि केन्द्र सरकार से राहत की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीçडतों को खाद्य आपूर्ति, पेयजल और तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने घोषणा की है कि जिन लोगों के कच्चे मकान ढहे हैं उन्हें पांच हजार रूपये और जिनके पक्के मकान गिरे है उन्हें 35 हजार रूपये की सहायता दी जाएगी। दौरे के बाद अल्वा ने कहा है कि प्रदेश भीषण दैवीय आपदा से जूझ रहा है। हरिद्वार शहर की अपेक्षा लक्सर में स्थिति ज्यादा खराब है। उन्होंने कहा कि जनमाल का भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य में किए जा रहे प्रयासों की सरहाना करते हुए कहा कि राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहे हैं।

अन्य खबरें

अन्य खबरें