कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

धौनी के शहर में आकर धन्य हुईं : सानिया

रांची। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने गुरूवार को कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के गृहनगर रांची आकर वह धन्य हो गईं। अपने क्रिकेटर पति शोएब मलिक के साथ पहुंचीं सानिया ने कहा कि रांची आना उनके लिए गर्व की बात है। सानिया एक टेनिस कोर्ट के उद्घाटन के लिए यहां पहुंची थीं। सानिया ने मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के साथ गुरूवार को इस टेनिस कोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान शोएब भी सानिया और मुंडा के साथ मौजूद थे। सानिया ने कहा, ""रांची आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने इस शहर के बारे में काफी कुछ सुना था। मैं यहां आना चाहती थी। मैं यहां टेनिस खेलने जरूर आउंगी।
"" सानिया ने रांची में बनाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के परिसर में झारखण्ड क्रिकेट संघ द्वारा निर्मित इस टेनिस कोर्ट को विश्वस्तरीय करार दिया। सानिया ने कहा, ""मैं आशा करती हू कि रांची के लोग टेनिस में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। रांची धौनी का गृहनगर है और यहां आकर मैं गर्व महसूस कर रही हूं।""

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें