नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की सेवा अब दक्षिणी दिल्ली पहुंचने के साथ दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) के प्रमुख ई.श्रीधरन शुक्रवार को मेट्रो से अपने घर पहुंचे। श्रीधरन दक्षिणी दिल्ली के पुष्प विहार इलाके स्थित मेट्रो एन्क्लेव में रहते हैं।वह मेट्रो में बाराखंबा स्टेशन पर सवार हुए जहां उनका कार्यालय है। डीएमआरसी के प्रवक्ता ने बताया कि 78 वर्षीय मेट्रो प्रमुख ने साकेत जाने के लिए राजीव चौक पर दूसरी मेट्रो में चढ़े। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय सचिवालय से कुतुब मीनार तक मेट्रो का परिचालन शुक्रवार से शुरू हुआ है।
भारत समाचार
श्रीधरन मेट्रो से पहुंचे घर





















