भारत समाचार
मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री ने दी अपने मंत्रियों को क्लीनचिट

प्रदेश की भाजपा सरकार के मुखिया शिवराज सिंह ने गत 28 अक्टूबर को अपने मंत्रिमंडल का पहली बार विस्तार किया था जिसमें दस नए सदस्यों को शामिल किया गया था। इनमें कुछ पूर्व मंत्री भी हैं, जिन्हें विपक्षी दल भ्रष्टाचार के पुराने आरोपों के मद्देनजर दागी बता रहे हैं और राज्य सरकार को घेर रहे हैं।




















