श्रीनगर। अलगाववादियों के प्रस्तावित जुलूस के मद्देनजर जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर और उत्तरी कश्मीर के अन्य प्रमुख शहरों में प्रशासन ने रविवार सुबह कफ्र्यू लगा दिया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "श्रीनगर और बारामूला जिले के शहरों में रविवार को कफ्र्यू लगा दिया गया है जबकि दक्षिणी कश्मीर के प्रमुख शहरों में प्रतिबंध बरकरार रहेंगे।" उन्होंने बताया, ""कफ्र्यू लगाने का फैसला शरारती और असामाजिक तत्वों को हिंसा भ़डकाने से रोकने के लिए किया गया।"" पिछले करीब चार महीनों से "कश्मीर छो़डो" अभियान चला रहे हुर्रियत के कट्टरपंथी गुट के नेता सैयद अली गिलानी ने लोगों से बारामूला शहर की ओर जुलूस निकालने को कहा है। रविवार का जुलूस गिलानी के विरोध प्रदर्शनों से संबद्ध कैलेंडर का हिस्सा है। गत 11 जून से घाटी में जारी अशांति में अब तक 109 लोगों की मौत हो चुकी है।
भारत समाचार
श्रीनगर में कफ्र्यू





















