कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

गिरावट पर बंद हुए शेयर बाजार

मुंबई। देश के शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए। सन फार्मा, महिंद्रा, रिलायंस कम्युनिकेशन, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, सिप्ला के शेयरों में बने बिकवाली के दबाव से बाजार कमजोर रहे और कारोबार के अंत में गिरावट पर बंद हुए। हालांकि मारूति सुजुकी, एनटीपीसी, टाटा पावर, टीसीएस के शेयर मजबूत रहे। आज ससंद में पेश रेल बजट में कई लोकलुभावनी घोषनाओं के बावजूद बाजार धारणा मजबूत नहीं हो पाई। बीएसई का सेंसेक्स 30 अंक गिरकर 16,255 पर और एनएसई का निफ्टी 11 अंक टूटकर 4,858 पर बंद हुआ। सुबह 10.30 बजे बीएसई का सेंसेक्स 2 अंक गिरकर 16,284 पर और एनएसई का निफ्टी 3 अंक नीचे 4,866 पर कारोबार कर रहा था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें