कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

चैम्पियंस लीग : सुपर किंग्स सेमीफाइनल में पहुंचा

पोर्ट एलिजाबेथ। सेंट जॉज्र्स पार्क मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स ने उतरी वॉरियर्स क्लब को 10 रनों से हरा दिया।
सुपर किंग्स के के 137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉरियर्स क्लब की शुरूआत अच्छी नहीं रही और वह निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 126 रन ही बना सकी।
यद्यपि इस हार के बावजूद वॉरियर्स क्लब सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इस जीत के साथ सुपर किंग्स भी सेमीफाइनल के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। पहला सेमीफाइनल मुकाबला सुपर किंग्स और बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स के बीच होगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल साउथ आस्ट्रेलिया और वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा। शानदार अर्द्धशतक लगाने वाले माइकल हसी को मैन ऑफ मैच चुना गया। जीत के बाद सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि यह उनके लिए एक महत्वपूर्ण मैच था। उनकी आईपीएल की विजेता है और ऎसे में इस टूर्नामेंट में बने रहने के लिए जीत जरूरी थी। वॉरियर्स क्लब को पहले विकेट के रूप में एश्वेल प्रिंस के रूप में पहला झटका लगा। वह नौ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद डेवे ज्ौकब्स 32 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। तीसरे विकेट के रूप में 17 रन बनाकर कोलिन इंग्राम आउट हुए। उस समय टीम का स्कोर 63 रन था। इसके बाद जस्टिन क्रुp और मार्क बाउचर 25-25 रन बनाकर आउट हुए। छठे विकेट के रूप में क्रेग थाइसेन एक रन बनाकर रन आउट हुए। सातवें विकेट के रूम में निक्की बोए एक रन बनाकर और आठवें विकेट के रूप में रस्ती थेरन भी एक रन बनाकर आउट हुए। जोहान बोथा 12 रन बनाकर नाबाद रहे।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने अच्छी शुरूआत की, लेकिन मध्यक्रम के ल़डख़डा जाने के कारण वह 136 रनों पर ही सिमट गई थी। सलामी बल्लेबाज मुरली विजय 38 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए, जबकि दूसरे विकेट के रूप में सुरेश रैना केवल छह रन ही बना सके। इसके बाद माइकल हसी 50 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। पहला विकेट 63 रन के कुल योग पर जबकि दूसरा विकेट 89 रन के कुल योग पर गिरा। कुल स्कोर में अभी पांच रन ही जुटा था कि हसी आउट हो गए। इसके बाद दो रन बनाकर एस. बद्रीनाथ और सात रन के निजी स्कोर पर श्रीकांत अनिरूद्व आउट हुए। जस्टिन केम्प शून्य के स्कोर पर रन आउट हुए। अश्विन कुमार एक और धौनी 31 रन बनाकर नाबाद लौटे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें