जालंधर। पंजाब के जालंधर में अगले महीने से खेली जाने वाली सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट में बडी संख्या मे दर्शकों को आकर्षित करने के लिए सुरजीत हॉकी सोसायटी ने किसी एक दर्शक को नैनो कार देने की योजना बनाई है।
जालंधर में 16 अक्टूबर से सुरजीत सिंह हॉकी टूर्नामेंट खेला जाएगा। इसमें देश की अग्रणी टीमों के अलावा पडोसी पाकिस्तान और मलेशिया की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। इस टूर्नामेंट का फाइनल 23 अक्टूबर को खेला जाएगा। सुरजीत हॉकी सोसाइटी से जुडे बी एस रंधावा ने बताया कि टूर्नामेंट के दौरान सभी दर्शकों को इनामी कूपन दिया जएगा। टूर्नामेंट के फाइनल के बाद ड्रा निकाला जाएगा। ड्रा जिस दर्शक के नाम निकलेगा उसे टाटा की नैनो कार दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मैच देखने के लिए स्टेडियम में मुक्त प्रदेश की सुविधा है और इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके सभी मैच बर्लटन पार्क के ओलंपिन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे।





















