कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

प्रशंसकों के चिल्लाने से तंग आ गए हैं बीबर

लंदन। पॉप गायक जस्टिन बीबर को उनके प्रशंसकों का उनसे बात करने की बजाए जोर-जोर से चिल्लाना व उनका नाम पुकारना बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है और वह प्रशंसकों की इन हरकतों से तंग आ गए हैं।
वेबसाइट "कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम" के मुताबिक 16 वर्षीय बीबर कहते हैं कि वह उन प्रशंसकों से तंग आ गए हैं जो उनकी मौजूदगी में उनसे सामान्य ढंग से बातचीत करने की बजाए उन्माद से भर जाते हैं।
बीबर कहते हैं, ""वे मुझसे बात करें, मुझसे पूछें कि मैं ऎसा कैसे करता हूं, मुझे अपना परिचय दें न कि ये चिल्लाएं कि जस्टिन! जस्टिन! जस्टिन! क्या हमें तुम्हारी एक तस्वीर मिल सकती है।""

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें