कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

प्रशंसकों से परेशान हैं सुसैन बॉएल

लंदन। स्कॉटलैंड की गायिका सुसैन बॉएल इन दिनों अपने प्रशंसकों के रवैये से बेहद परेशान हैं। कुछ प्रशंसक कहीं से उनका फोन नम्बर प्राप्त कर लेते हैं और लगातार फोन करके परेशान करते रहते हैं।
यही नहीं, कई प्रशंसक को सुसैन के पीछे लगे रहते हैं। वेबसाइट "फीमेल फस्र्ट डॉट को डॉट यू्के" के मुताबिक सुसैन को हाल में एक व्यक्ति ने बहुत अधिक परेशान किया। वह व्यक्ति खुद को सुसैन का रिश्तेदार बताता है। सुसैन के परिवार को डर है कि इस तरह के व्यक्तियों से उन्हें खतरा हो सकता है। सुसैन के भाई गैरी ने कहा, ""खुद को हमारा रिश्तेदार बताने वाला व्यक्ति सुसैन को लगातार फोन करता रहता है। वह कभी कहता है कि मैं गैरी बोल रहा हूं और कभी कहता है कि फलां रिश्तेदार बोल रहा हूं।"" गैरी को लगता है कि ऎसे मामले सुसैन के लिए खतरनाक हो सकते हैं, लिहाजा उनकी सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए। इसी तरह के एक मामले में पिछले वर्ष एक व्यक्ति सुसैन का पीछा करते-करते उनके घर तक पहुंच गया था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें