कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बिहार चुनाव : राहुल गांधी 30 अक्टूबर को करेंगे चुनाव प्रचार

पटना। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी बिहार विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में चुनाव प्रचार के लिए 30 अक्टूबर को एक दिवसीय दौरे पर बिहार आएंगे। वह इस दिन तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
कांग्रेस की बिहार इकाई के मीडिया प्रमुख प्रेमचंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि राहुल बेगूसराय जिले के बछव़ाडा, मुंगेर जिले के जमालपुर तथा भागलपुर के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
गौरतलब है कि चौथे चरण का मतदान एक नवंबर को 42 विधानसभा क्षेत्रों में होना है।
उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व राहुल 14, 21 और 25 अक्टूबर को तीन-तीन चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके हैं।
ज्ञात हो कि कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 16 अक्टूबर को अररिया में तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी 19 अक्टूबर को मोतिहारी और किशनगंज में तथा 28 अक्टूबर को भागलपुर और बेगूसराय में चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुकी हैं।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें