लंदन। आस्टे्रलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने कहा है कि आगामी एशेज श्रृंखला के दौरान इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज ग्रीम स्वान अपनी टीम के लिए "तुरूप का पत्ता" साबित हो सकते हैं।
समाचार पत्र "डेली एक्सप्रेस" से बातचीत के दौरान ली ने कहा, ""ऑफ स्पिनर स्वान इंग्लैंड के लिए जीत का माध्यम बन सकते हैं। आस्टे्रलिया को उनसे सावधान रहना होगा। इसी तरह इंग्लैंड को नेथन हॉरित्ज से सावधान रहना होगा, जिन्होंने हाल के दिनों में शानदार प्रदर्शन किया है।"" ली मानते हैं कि एशेज का परिणाम पूरी तरह इस बात पर निर्भर करेगा कि इंग्लैंड के बल्लेबाज कितनी निपुणता से आस्टे्रलियाई गेंदबाजों का सामना करते हैं। बकौल ली, ""दोनौं टीमें काफी मजबूत हैं लेकिन परिणाम इस बात पर निर्भर करेगा कि इंग्लैंड के बल्लेबाज कितनी निपुणता से आस्टे्रलियाई गेंदबाजों का सामना करते हैं। कुल मिलाकर मेरी नजर में यह काफी रोचक श्रृंखला होगा।"" ली ने कहा कि उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का कोई अफसोस नहीं है। ली ने कहा, ""मैंने सोच-समझकर फैसला किया है। मैं अपने फैसले को लेकर पूरी तरह सहज हूं। मैंने अपने आगे के जीवन के बारे में कई तैयारियां कर रखीं हैं और फिलहाल उन्हीं पर ध्यान केंद्रित किए हुए हूं।""
भारत समाचार
इंग्लैंड के लिए "तुरूप का पत्ता" साबित हो सकते हैं स्वान : ली





















