कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सोहेल बनाएंगे "सत्ते पे सत्ता" का रीमेक

मुंबई, 14 अक्टूबर। बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता सोहेल खान अमिताभ बच्चान और हेमा मालिनी की प्रमुख भूमिकाओं से सजी हुई फिल्म "सत्ते पे सत्ता" का रीमेक बनाना चाहते हैं।
सन 1982 में आई "सत्ते पे सत्ता" का निर्देशन राज एन सिप्पी ने किया था। वैसे तो फिल्म हॉलीवुड फिल्म "सेवन ब्राइडस फोर सेवन ब्रदर्स" पर आधारित थीं। फिलहाल सोहेल फिल्म के रीमेक का अधिकार हासिल करने की कोशिश में लगे हुए हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म में सलमान अमिताभ द्वारा निभाई गई दोहरी भूमिका में उतरने वाले है। फिल्म का निर्देशन डेविड धवन करने वाले है। सोहेल का कहना है कि अगले दस दिन में सबकुछ निश्चित हो जाएगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें