कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

स्विस इंडोर टेनिस : दूसरे दौर में पहुंचे जोकोविक

बासेल (स्विट्जरलैंड)। विश्व के तीसरे वरीयता प्राप्त सर्बियाई टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक स्विस इंडोर टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।
बीते वर्ष स्थानीय स्टार रोजर फेडरर को हराकर खिताब जीतने वाले जोकोविक ने मंगलवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में एर्नेस्ट गुल्बिस को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से पराजित किया। जोकोविक ने इस टूर्नामेंट में अब तक कुल छह मैच खेले हैं और सभी में उन्हें जीत हासिल हुई है।
जोकोविक ने यहां पहली बार खेलते हुए खिताबी जीत हासिल की थी। अगले दौर में जोकोविक का सामना डेनियल ब्रैंड्स या जार्को नेमिनेन से होगी जबकि तीन बार यहां खिताब जीत चुके फेडरर का सामना जार्को टिपसार्विक के साथ होगा।
सर्बिया के टिपसार्विक ने पहले दौर के मुकाबले में डेनिस इस्तोमिन को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से मात दी।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें