कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कनाडियाई टेबल टेनिस टीम में एशियाई खिलाडियों का बोलबाला

ओट्टावा। नई दिल्ली में तीन से 14 अक्टूबर के बीच होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए कनाडा की आठ सदस्यीय टेबल टेनिस टीम की शुक्रवार को घोषणा कर दी गई। इस टीम में एशियाई मूल के खिलाडियों का बोलबाला है।

कनाडा की इस युवा टीम को पूर्व ओलम्पियन प्रदीबान पीट पॉल और मो झांग का दिशा-निर्देश मिलेगा। दोनों कई महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं में खिताब जीत चुके हैं और उन्हें राष्ट्रमंडल खेलों का भी लंबा अनुभव है। टीम का कोच योंगजुन डुआन को बनाया गया है। मेनचेस्टर में 2002 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने पदक जीता था। चार से 14 अक्टूबर के बीच यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में टेबल टेनिस के सभी मैच खेले जाएंगे। इस खेल में 21 पदक दांव पर रहेंगे।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें