लंदन। हाल ही में अपने पति व ब्रिटिश फुटबॉल खिल़ाडी एश्ले कोल से अलग हुईं गायिका चेरिल कोल खुद को ठगा हुआ महसूस करती हैं।
चेरिल कहती हैं, ""मैं खुद को ठगा महसूस करती हूं। मुझे निश्चित रूप से ऎसा लगता है। लेकिन जो कुछ हुआ है उससे मैं बहुत कुछ सीखती हूं। मैं यह स्वीकार करती हूं कि मेरे जीवन का वह अध्याय समाप्त हो गया है।"" चेरिल कहती हैं कि उन्हें खुशी है कि वह बहुत सी बातों से बच गईं और यह अच्छा है कि उनके बच्चो नहीं हैं। चेरिल का पिछले शुक्रवार को ही लंदन उच्चा न्यायालय में एश्ले से तलाक हुआ है।
भारत समाचार
खुद को ठगा हुआ महसूस करती हैं चेरिल





















