मुम्बई। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने पत्नी और कुछ खास दोस्तों के साथ चर्चित हास्य फिल्म "दो दूनी चार" देखी। इस फिल्म के माध्यम से अभिनेता ऋषि कपूर और उनकी अभिनेत्री पत्नी नीतू सिंह ने 30 वर्ष बार फिल्मी पर्दे पर वापसी की है।
"दो दूनी चार" की कहानी दिल्ली के एक गणित के प्रोफेसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार के लिए कार खरीदने के लिए तरह-तरह के जुगत लगाता है। तेंदुलकर को इस फिल्म के निर्माता के बारे में जानकारी नहीं थी, लिहाजा उन्होंने अपने अच्छे दोस्त और निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोप़डा से संपर्क किया। चोप़डा ने मास्टर ब्लास्टर की इच्छा पूरी करने के लिए तत्काल फिल्म की टीम से संपर्क किया और फिर तेंदुलकर और अंजलि को उनके कुछ खास दोस्तों के साथ फिल्म दिखाने ले गए।
तेंदुलकर और अंजलि ने बांद्रा के केटनाव डबिंग स्टूडियो में यह फिल्म देखी और इसकी जमकर तारीफ की। फिल्म के निर्देशक हबीब फैजल ने कहा, ""बीते सप्ताह आस्टे्रलिया पर मिली शानदार जीत के बाद तेंदुलकर ने हमारी फिल्म के जरिए अपनी थकान और तनाव मिटाने का फैसला किया। चोप़डा तेंदुलकर और हमारे अच्छे दोस्त हैं। हम खुशकिस्मत हैं कि चोप़डा और तेंदुलकर को हमारी फिल्म बेहद पसंद आई।"" ""मुझे लगा कि तेंदुलकर ने इस फिल्म से खुद को जो़ड लिया है क्योकि उनका जीवन भी काफी संघर्ष से गुजरा है। वह कभी मध्यम वर्ग से ताल्लुक रखते थे लेकिन अपनी मेहनत के दम पर वह देश की सबसे ब़डे खेल शख्सियत बन गए हैं। मेरी फिल्म का भी यही सार है। अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़ने वाला इंसान हमेशा जमीन से जु़डा रहता है।""
हबीब ने बताया कि मराठा होते हुए भी तेंदुलकर ने उनकी फिल्म में शामिल पंजाबी भाषा और पंजाबी चुटकुलों का जमकर लुत्फ लिया। हबीब ने बताया कि किन्हीं कारणों से ऋषि और नीतू तेंदुलकर के साथ अपनी फिल्म का लुत्फ नहीं ले सके।
भारत समाचार
तेंदुलकर और अंजलि ने देखी दो दूनी चार




















