कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पंजाब में 20 क्विंटल से अधिक मिलावटी मिठाई जब्त

चण्डीगढ़। दीवाली से तीन दिन पूर्व पंजाब के जालंधर से मंगलवार को मिठाई के एक थोक विक्रेता के यहां से20 क्विंटल से अधिक मिलावटी मिठाइयां जब्त की गई।

जालंधर के जिला स्वास्थ्य अधिकारी आर. एल. भसीन के अनुसार, ""यहां से 150 किलोमीटर की दूरी पर गुप्त सूचना के आधार पर हमने थोक मिठाई विक्रेता के यहां छापा मारकर 20 क्विंटल से अधिक मिलावटी मिठाइयां जब्त कीं जिसे बाद में नष्ट कर दिया गया।"" भसीन के अनुसार, ""त्योहार के मौसम को देखते हुए हमारा छापा मारने का अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। मिठाई की अधिक मांग को देखते हुए कई मिठाई विक्रेता इसमें हानिकारक तत्वों का समावेश कर रहे हैं।"" उल्लेखनीय है कि रविवार को पटियाला से 25 क्विंटल से अधिक नकली दूध बरामद किया गया था।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें