सिडनी। आस्टे्रलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि एक खिल़ाडी के तौर पर उनका सर्वश्रेष्ठ दौर बीत चुका है। पोंटिंग ने यह भी कहा कि उनका ही नहीं, भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी अपने करियर के श्रेष्ठ काल का लुत्फ ले चुके हैं।
समाचार पत्र "द डेली टेलीग्राफ" के मुताबिक आस्टे्रलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने कुछ दिन पहले पोंटिंग से कहा था कि उनका श्रेष्ठ समय बीत चुका है। टेलर के इसी बयान पर पोंटिंग ने अपनी राय जाहिर करते हुए कहा कि टेलर का यह आकलन सही हो सकता है लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि वह मैच जिताउ पारियां नहीं खेल सकते।
पत्र ने पोंटिंग के हवाले से लिखा है, ""यह कहने में कोई हर्ज नहीं कि मेरा श्रेष्ठ समय बीत चुका है। मैं जिस दौर से गुजरा हूं, उसे दोबारा हासिल करना नामुमकिन है लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि मैं असरहीन हो चुका हूं।
तेंदुलकर ने बेशक एक वर्ष में नौ शतक लगाए हैं लेकिन उनका भी श्रेष्ठ समय गुजर चुका है लेकिन वह अब भी असरकारी हैं।"" खराब फार्म को लेकर हाल के दिनों में पोटिंग की काफी आलोचना हुई है।
व्यक्तिगत प्रदर्शन के साथ-साथ टीम की लगातार हार से निराश कई पूर्व क्रिकेटरों ने पोंटिंग को कप्तानी छो़डने की सलाह दे डाली लेकिन पोंटिंग इससे सहमत नहीं है।
उनका मानना है कि उनकी टीम संक्रमण काल से गुजर चुकी है और अब उसके पहले जैसी स्थिति में लौटने का वक्त आ चुका है।
भारत समाचार
बीत गया मेरा और सचिन का श्रेष्ठ दौर: पोंटिंग





















