पटना, 14 सितंबर। पटना के गांघी मैदान थाना क्षेत्र के व्यस्त इलाके में मौर्य होटल के समीप स्कूल जा रहे सात साल के एक छात्र का आज तीन अज्ञात व्यक्तियों ने अपहरण कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार अपहरण किए गए छात्र का नाम श्रेय संजय है। क्राइस्ट चर्च स्कूल में पहली कक्षा में पढने वाला श्रेय ऑटो से स्कूल जा रहा था। सूत्रों ने बताया कि ऑटो में अन्य बच्चो भी थे। मौर्य होटल के समीप अज्ञात व्यक्तियों ने पिस्तौल दिखा कर श्रेय को ऑटो से उतारा और अपने साथ ले गए। सूत्रों ने बताया कि श्रेय के पिता संजय श्रीवास्तव एक दवा कंपनी में रीजनल मैनेजर के पद पर काम कर रहे है। जिस जगह यह घटना घटी, वह पटना की वीआईपी इलाका माना जाता है और यहां से कुछ ही दूरी पर डीएम आवास और पुलिस मुख्यालय है। पुलिस ऑटो चालक और उसके मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बच्चो का पता लगाने के लिए छापे भी मारे जा रहे है।