कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

तीसरा वनडे : मडगांव में बारिश जीती, श्रृंखला 1-0 से भारत के नाम

मडगांव (गोवा)। भारत और आस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमों के बीच रविवार को मडगांव के नेहरू स्टेडियम में खेला जाने वाला तीसरा एकदिवसीय मुकाबला मैदान गीला होने के कारण रद्द कर दिया गया। इसके साथ भारत ने तीन मैचों की इस श्रृंखला पर 1-0 से कब्जा कर लिया।
भारत ने 20 अक्टूबर को विशाखापट्टनम में खेला गया दूसरा मुकाबला पांच विकेट से जीता था जबकि कोçच्चा में निर्धारित पहला मुकाबला भी रद्द कर दिया गया था। बहरहाल, मैदान गीला नहीं होने के कारण रविवार को खेल शुरू नहीं हो सका था। 11 बजे तक खेल की स्थिति को लेकर संशय बना हुआ था लेकिन दोपहर 12.15 बजे किए गए मुआयने के बाद मैच रेफरी तथा अम्पायरों ने मैच रद्द करने की घोषणा की। शनिवार रात की मूसलाधार बारिश के कारण मैदान में बहुत ज्यादा पानी भर गया था। सुबह से पानी सुखाने और मैदान को खेलने के लायक बनाने का प्रयास जारी था लेकिन मैच अधिकारियों को इसमें सफलता नहीं मिली। आखिरकार 12.45 बजे मैच रद्द करने की घोषणा की गई। मैच रद्द करने की घोेषणा के बाद एकदिवसीय श्रृंखला की ट्रॉफी महेंद्र सिंह धौनी को भेंट की गई। इसके लिए कोई समारोह आयोजित नहीं किया गया। यही नहीं, आधिकारिक तौर पर मैन ऑफ द सीरीज के नाम की भी घोषणा नहीं की गई। यह श्रृंखला प्रशंसकों के लिहाज से निराशाजनक रही क्योंकि दो मैच बारिश की भेंट चढ़ गए लेकिन कुल मिलाकर भारतीय टीम की जीत से उन्हें खुशी मिली है। इससे पहले खेली गई दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भी भारत ने 2-0 से जीत हासिल की थी।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें