लंदन। पुरूषों में भी महिलाओं की तरह सुंदर दिखने की चाहत होती है। इसलिए आजकल पुरूष भी अपने आप को सुंदर दिखाने के लिए मैकअप का सहारा लेते हैं। एक अध्ययन के अनुसार ब्रिटेन के करीब 30 लाख पुरूषों ने मैकअप करने की बात स्वीकार की है। ओपिनयन रिसर्च नामक संगठन के द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार मैकअप करने वाले पुरूषों में से एक तिहाई पुरूष अपनी बीवी या गर्लफ्रेंड के सौंदर्य प्रसाधनों को इस्तेमाल करते हैं। वे आईलाइनर, नेल वार्निश और उम्र को छिपाने वाली क्रिमों का उपयोग करते हैं। अध्ययन के मुताबिक सात पुरूषों में से एक ने मैकअप करना स्वीकारा है। करीब 40 प्रतिशत महिलाएं पुरूषों को मैकअप करने में सहायता करती हैं।>>
भारत समाचार
पुरूष भी सुंदर दिखने की चाहत में करते हैं मैकअप





















