कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मैरी कॉम से और पदक की उम्मीद: गडकरी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने बारबाडोस में खेले गए विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता में अपना पांचवां स्वर्ण पदक जीतने वाली मुक्केबाज मैरी कॉम को बधाई दी। गडकरी ने उन्हें अच्छे प्रदर्शन के लिए एक लाख रूपये और एक स्मृति चिन्ह भेंट की।

भाजपा मुख्यालय में समारोह का आयोजन पार्टी के उत्तर-पूर्व इकाई की ओर से किया गया था। भाजपा अध्यक्ष ने विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली मुक्केबाज कविता चहल को 51 हजार रूपये और एक स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दोनों मुक्केबाज नवंबर में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में बेहतर प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने कहा कि मुक्केबाज मैरी कॉम 2010 लंदन ओलंपिक में भी अपना शानदार खेल दिखाएंगी। अब तक 46 किलोग्राम के भार वर्ग में चार स्वर्ण पदक जीतने वाली मैरी कॉम ने इस बार 48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मैरी कॉम की इस उपलब्धि से पूरे देश का सिर ऊंचा हुआ है। मैरी कॉम ने 18 अगस्त को हुए विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता के फाइनल में अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी रोमानिया के डुटा स्टेलुटा को हराया।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें