चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करूणानिधि ने गुरूवार को कहा कि उनकी सरकार कावेरी नदी के जल में अपने हिस्से के लिए कानूनी कदम उठाएगी।
उन्होंने यह टिप्पणी यह खबर मिलने के बाद दी है कि कर्नाटक सरकार ने कावेरी के जल में हिस्सा देने की तमिलनाडु सरकार के आग्रह को ठुकरा दिया है। करूणानिधि ने कहा, ""मैं समाचार पत्रों में छपी खबर के आधार पर कोई टिप्पणी देना नहीं चाहता। दैनिक समाचार पत्रों में छपी खबर और मेरी टिप्पणी दोनों राज्यों के विचार में आए फर्क का नतीजा है।"" उन्होंने कहा, ""हम इसका विरोध करेंगे। कावेरी के जल में हिस्सा हमारा कानूनी हक है।""
भारत समाचार
कावेरी जल विवाद पर कानूनी कदम उठाएंगे : करूणानिधि





















