उ़डीसा। पुलिस द्वारा मलकानगिरी जिले में माओवादी से हुई मुठभे़ड में तीन माओवादिओं को मार गिराया और हथियारों तथा गोलाबारूद का जखीरा बरामद किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार नक्सल विरोधी विशेष अभियान दल के साथ मिल कर पुलिस ने नौगुडा वन इलाके में एक माओवादी शिविर पर छापा मारा जिसके बाद दोनों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। सूत्रों ने बताया कि मुठभे़ड स्थल से तीन माओवादियों के शव मिले है। मुठभे़ड में एक अन्य माओवादी के मारे जाने और कुछ अन्य के घायल होने की सम्भावना है। सूत्रों के अनुसार कुछ माओवादी जंगल में भाग निकले जिनकी तालाश की जा रही है। पुलिस ने शिविर से हथियारों और गोलाबारूद का जखीरा भी बरामद किया।
भारत समाचार
पुलिस मुठभे़ड में तीन माओवादी ढेर





















