कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एक साथ काम करेंगे क्रूज, निकोलसन

लंदन। हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज और प्रख्यात अभिनेता जैक निकोलसन एक बार फिर ब़डे पर्दे पर साथ में नजर आएंगे। दोनों नई हास्य फिल्म "एल प्रेसीडेंटी" में साथ अभिनय कर रहे हैं।
वेबसाइट "कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम" के मुताबिक दोनों ने इससे पहले 1992 में "ए फ्यू गुड मैन" फिल्म में साथ काम किया था। यह फिल्म एक समर्पित सीक्रेट सर्विस एजेंट पर आधारित होगी। यह एजेंट पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति का अंगरक्षक होता है। क्रूज अंगरक्षक की भूमिका निभाएंगे तो निकोलसन अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में दिखेंगे। एजेंट का रोजमर्रा का काम उबाऊ होता है लेकिन एक बार जब राष्ट्रपति के लिए गंभीर खतरा पैदा होता है तो दोनों को भागना प़डता है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें