कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

महिलाओं के लिए टॉप 10 करियर

करियर के क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षो में काफी बदलाव आए हैं। बीते कुछ सालों में युवाओं के बीच सरकारी नौकरियों के प्रति रूझान कम हुआ है। साथ ही महिलाओं में अपने करियर को लेकर जागरूकता बढी है। महिलाओं व युवतियों में सरकारी नौकरी करने की बजाय प्राइवेट सेक्टर में नौकरी के प्रति रूझान तेजी से बढ़ रहा है। इसका एक कारण यह भी है कि वे एक ही नौकरी से बंधी हुई नहीं रहना चाहती। साथ ही प्राइवेअ सेक्टर में सैलरी भी अच्छी है। आइए हम आपको बताते है कि महिलाएं किन-किन क्षेत्रों में अपना करियर बना सकती हैं।  

इनफोरमेशन टेक्नोलोजी एवं एमबीए: एमबीए यानी बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और इनफोरमेशन टेक्नोलोजी ये दोनों क्षेत्र करियर के नजरिए से पिछले कुछ सालों से टॉप पर चल रहे हैं। आज हर युवा व युवती प्रमुख रूप से इन्हीं क्षेत्रों में अपना करियर बनाना चाहती हैं। आर्थिक मंदी के दौरान इन क्षेत्रों को भी मंदी की मार को झेलना पडा था। लेकिन अब ये क्षेत्र फिर से करियर के क्षेत्र मे अपनी जगह बना रहे हैं। किसी भी कंपनी में मैनेजमेंट और शिखर तक पहुंचने के लिए ये दोनों क्षेत्र उत्तम हैं।  

को-ऑपरेटिव मैनेजमेंट:  करियर के क्षेत्र में पिछले कुछ सालों में गावो में भी रोजगार के नए अवसर सामने आए हैं। को-ऑपरेटिव के साथ मिलकर कु छ कंपनियां ग्रामीणों को स्वरोजगार देने से लेकर हर तरह की मदद का काम कर रही हैं। 
डिजाइनिंग: डिजाइनिंग को आज युवतियां और महिलाएं करियर के> रूप में काफी अपना रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार देश में मॉल कल्चर के चलते डिजाइंनिंग के क्षेत्र में संभावनाएं बढी है। पिछले कुछ वर्षो में डिजाइंनिंग के क्षेत्र में युवतियों की दिलचस्पी ज्यादा बढी हैं। डिजाइनिंग के क्षेत्र में भविष्य में अपार संभावनाएं हैं।

मीडिया:  पिछले कुछ सालों में मीडिया के क्षेत्र में भी करियर की संभावनाएं बढी है। समाचारों पर आधारित बहुत सारे चैनल्स की भरमार हो गई है। मिडिया के क्षेत्र में भी युवतियां बढ-चढ कर हिस्सा ले रही है। न्यूज रीडर जैसी रिक्तियां युवतियों को अपनी ओर आकृर्षित कर रही हैं। इस क्षेत्र में पैसा, ग्लेमर और ख्याति तीनों हैं। साथ ही इंटरनेट मीडिया के चलते इस क्षेत्र में नौकरियों की संभावनाएं भी काफी बढी है।

बीमा:  इंश्योरेंस सेक्टर मे निजी कंपनियों के आने के बादइस क्षेत्र में नौकरियों की संभावनाएं बढ गई हैं। पहले काफी समय तक इस क्षेत्र में सरकारी कंपनियों का कब्जा रहने के कारण नौकरियों की संभावना कम थीं। लेकिन निजी क्षेत्र की भागीदारी बढने के बाद इस क्षेत्र में भी नोकरियों की संभावनाएं बढी हैं। इस क्षेत्र में युवक-युवतियो को एडवाइजर्स के रूप में काम करते हुए देखा जा सकता है।  

एजुकेशन:  शिक्षा केक्षेत्र में कुछ वर्ष पहले तक शिक्षक या लेक्चरर के लिए ही संभावनाएं तलाशी जाती थी। लेकिन पिछले कुछ वष्ाोü से शिक्षा का क्षेत्र कॉरपोरेट का रूप लेने लगा है। पिछले कुछ वर्षो में कुछ कंपनियां शिक्षकों को ट्रेनिंग देने के साथ ही नई-नई तकनीक का शिक्षा के क्षेत्र में इस्तेमाल करना भी सिखाती हैं।  

इवेंट मैनेजमेंट: इवेट मैनेजमेंट और पब्लिक रिलेशन के क्षेत्र में नौकरियो की काफी संभावनाएं बढी हैं। आजकल कॉरपोरेट क्षेत्र की कंपनियां ब्रैंड बिल्डिंग के साथ विज्ञपतियों को समाचार पत्रों तक पहुंचाने का काम पब्लिक रिलेशन कंपनियों से करवाती हैं। कोई इवेंट करवाना हो तो वेन्यू से लेकर मेन्यू तक की व्यवस्था इवेंट मैनेजमेंट कंपनियां ही करती है। टीवी पर चल रहे विभिन्न चैनलों के रिएल्टी शो का आयोजन इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों द्वारा ही किया जा रहा है।

साइको काउंसलिंग: आज के इस भागदौड वाले युग में सभी तनाव या डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। बच्चों को पढाई का तनाव, युवाओं को करियर का तनाव। मतलब सभी को किसी न किसी बात को लेकर तनाव है। इस तनाव को कम करने के लिए काउंसलर्स की की आवश्यकता होती है। ऎसे में साइको काउंसलिंग के क्षेत्र में करियर बनाने की संभावनाएं बढी हैं।

टूरिज्म: टूरिज्म एवं ट्रैवल के क्षेत्र में भी करियर बनाने की संभावनाएं बढी है। लेकिन इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए कई भाषाऔं का ज्ञान होना जरूरी है। इस क्षेत्र में गाइड के रूप में आप अपने करियर को सफलता की ऊचाईयों पर ले जा सकते हैं।

बीपीओ: आउटसोर्सिग बिजनेस आजकल काफी प्रचलन में है। इसमें आप टेलिकॉलिंग और इन्फॉमेशन शेयरिंग का काम कर सकते हैं। इस क्षेत्र में बीपीओ कंपनियां बेहतरीन सैलेरी पैकेज देती हैं। साथ ही आजकल युवतियों में बीपीओ काफी लोकप्रिय हो रहा है। इन क्षेत्रों के अलावा भी करियर बनाने के बहुत सारे विकल्प आपके सामने खुले हुए हैं जैसे सीए, आर्किटेक्चर आदि। उपरोक्त क्षेत्र में किसी भी एक क्षेत्र को आप अपने करियर के रूप में अपनाकर आप जीवन में सफलता की ऊचाईयों को प्राप्त कर सकती हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें