नई दिल्ली। दुपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी हीरो होंडा ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल का नया अवतार स्प्लेंडर प्रो पेश किया। दो मॉडल किक स्टार्ट और सेल्फ स्टार्ट में उतारी गई इस मोटरसाइकिल की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 39,950 रूपए और 41,950 रूपए है।
कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (विपणन एवं विक्रय) अनिल दुआ ने कहा कि दुपहिया वाहनों में स्पलेंडर सबसे विश्वसनीय और सबसे अधिक बिकने वाला ब्रांड है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान ग्राहकों को आकर्षित करने एवं उनको स्पलेंडर में नई सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिश की गई है। कंपनी ने इस महीने के प्रारंभ सुपर स्पलेंडर का नया मॉडल पेश किया था।





















