कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

शीर्ष खिलाडियों को समय पूर्व द. अफ्रीका भेजेगा बीसीसीआई

मुम्बई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी दौरे को ध्यान में रखते हुए अपने शीर्ष खिलाडियों को निर्धारित समय से पहले दक्षिण अफ्रीका रवाना करने का फैसला किया है।

बोर्ड के इस फैसले के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच नवम्बर में खेली जाने वाली क्रिकेट शृंखला में कई शीर्ष खिल़ाडी शामिल नहीं हो सकेंगे। बोर्ड ने अपने बयान में कहा है कि उसने कोच गैरी कस्र्टन की सिफारिश पर खिलाडियों को समय से पहले दक्षिण अफ्रीका रवाना करने का फैसला किया है, जिसके कि इस महत्वपूर्ण शृंखला के लिए वे खुद को माहौल के अनुसार ढाल सकें। बीसीसीआई के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रत्नाकर शेट्टी ने कहा, ""कस्र्टन ने अनुरोध किया था कि कुछ शीर्ष टेस्ट खिलाडियों को समय से पहले दक्षिण अफ्रीका रवाना किया जाए, जिससे कि वे माहौल में ढल सकें। कस्र्टन इस शृंखला को महत्वपूर्ण मान रहे हैं और इस कारण वे इसकी व्यापक तैयारी चाहते हैं।"" न्यूजीलैंड की टीम को चार नवम्बर से 10 दिसम्बर के बीच भारत के साथ तीन टेस्ट और पांच एकदिवसीय मैचों की शृंखला खेलनी है। ऎसे में बीसीसीआई के ताजातरीन फैसले के कारण कई शीर्ष खिल़ाडी एकदिवसीय शृंखला में नहीं खेल सकेंगे।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें