कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

टोरंटो महोत्सव में नहीं होंगी रानी, प्रियंका

टोरंटो। टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में इस साल बॉलीवुड की एक भी मसाला फिल्म प्रदर्शित नहीं हो रही है लेकिन कनाडा के इस शहर को निश्चित रूप से रानी मुखर्जी और प्रियंका चोप़डा की कमी खल रही है। पिछले साल दोनों की फिल्मों ने यहां धूम मचा दी थी। टोरंटो महोत्सव के सह-निदेशक कैमरन बेली ने कहा, ""मैं पिछले साल रानी मुखर्जी को यहां देखकर बहुत रोमांचित था। मैं उनकी फिल्में कई सालों से देख रहा हूं। एक कलाकार के बतौर वह बहुत प्रतिभाशाली हैं। वह गंभीर और हास्यप्रधान दोनों ही तरह की भूमिकाएं एक जैसी सहजता से करती हैं।"" कैमरन को महोत्सव में प्रियंका चोप़डा की कमी भी खल रही है। वह कहते हैं, ""मुझे लगता है कि प्रियंका धरती पर मौजूद सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। मैं उनका भी बहुत ब़डा प्रशंसक हूं।"" पिछले साल महोत्सव में प्रियंका की आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी फिल्म "वाट्स योर राशिक्" और रानी मुखर्जी की "दिल बोले हडिप्पा" ने बहुत लोकप्रियता हासिल की थी।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें