कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

निजी कंपनियों की 129 उ़डानें रद्द

नई दिल्ली। मूल्य वृद्धि के विरोध में ट्रेड यूनियनों द्वारा मंगलवार को किए गए देशव्यापी ह़डताल के कारण कोलकाता आने और जाने वाली उ़डानों पर विपरीत असर प़डा है। निजी उड्डयन कंपनियों ने मंगलवार को 129 उ़डानों को रद्द कर दिया।

देश की सबसे ब़डी निजी उड्डयन कंपनी जेट एयरवेज और उसकी सहायक कंपनी-जेटलाइट ने करीब 70 उ़डानें रद्द कर दीं। इसमें बैंकॉक जाने वाली एक अंतर्राष्ट्रीय उ़डान भी शामिल है। देश की दूसरी सबसे ब़डी निजी उड्डयन कंपनी-किंगफिशर एयरलाइंस ने भी 29 उ़डानें रद्द कीं। इसमें ढाका जाने वाली एक अंतर्राष्ट्रीय उ़डान भी शामिल है। किंगफिशर ने अपने बयान में कहा, ""यात्रियों को इस बात की सूचना दी जा रही है कि बंद के कारण कोलकाता हवाई अड्डे पर उन्हें किसी प्रकार के यातायात के साधन उपलब्ध नहीं कराए जा सकेंगे।"" किंगफिशर ने बेंगलुरू और हैदराबाद के लिए तय उ़डानों को बुधवार को भेजने का फैसला किया है। जेट ने कोलकाता-ढाका उ़डान संख्या 9डब्ल्यू-274 को रद्द कर दिया जबकि ढाका-कोलकाता 9डब्ल्यू-273 को बुधवार के लिए सुरक्षित कर लिया है। सस्ती सेवा देने वाली कई अन्य कंपनियों ने भी शहर से उ़डान भरने वाली 29 उ़डानों को रदद् कर दिया। सरकारी कंपनी एयर इंडिया ने कहा है कि कोलकाता से उसकी सभी उ़डानें नियमित हैं।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें