नई दिल्ली। जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी टोयोटा ने बुधवार को अपनी लक्जरी सेडान कोरोला एल्टिस का डीजल मॉडल बाजार में उतारा है।
इसकी कीमत 10.95 लाख से 13.75 लाख के बीच है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के कार्यकारी निदेशक हिरोशी नाकागावा ने कहा, ""भारत में बेहतर तकनीक की गाç़डयां लाने की हमारी दीर्घकालीन रणनीति के तहत हम कोरोला अल्टिस डीजल को यहां लाकर काफी खुश हैं।"" यह कार एक लीटर डीजल में 21.43 किलोमीटर दूरी तय करेगी और इसमें 1.4 लीटर क्षमता का चार सिलेंडर वाला डी-4डी इंजन लगा है जिसमें बार-बार गियर बदलने की आवश्यकता नहीं प़डती। नाकागावा ने कहा, ""कोरोला अल्टिस डीजल में डी-4डी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, और यह अपने सेगमेंट में सबसे बेहतर ईंधन दक्षता वाली कार है।"" दसवी पीढ़ी की कोरोला अल्टिस को सितंबर 2008 में बाजार में उतारा गया था। इसके डीजल मॉडल में भी उसी डी-4डी तकनीक का इस्तेमाल हुआ है जो कि इनोवा, फाच्र्यूनर, प्राडो और लैंड क्रूजर 200 में उपयोग की गई है।
भारत समाचार
टोयोटा ने उतारी कोरोला अल्टिस डीजल





















