कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ट्रेड यूनियनों का आज देशव्यापी बंद

नई दिल्ली। महंगाई और केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ आठ प्रमुख ट्रेड यूनियनों ने मंगलवार दिनभर का देशव्यापी बंद का आ±वान किया है। इसमें भारतीय जनता पार्टी से जु़डे भारतीय मजदूर संघ और कांग्रेस से जु़डे इंटक के एक ध़डे को छो़डकर सभी प्रमुख ट्रेड यूनियनें शामिल हैं।
भाकपा नेता और ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के महासचिव गुरूदास दासगुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वर्षो बाद सभी ट्रेड यूनियनें एक मुद्दे पर एकजुट हुई हैं। यह पिछले कई वर्षो के मुकाबले अब तक की सबसे ब़डी ह़डताल साबित होगी। ट्रेड यूनियन नेताओं ने दावा किया है कि ह़डताल में छह करो़ड मजदूर और नौकरीपेशा लोग शामिल होंगे। इसके अलावा कई जगहों पर निजी क्षेत्रों में काम करने वाले लोग भी इस ह़डताल में भाग ले रहे हैं। फिलहाल इसका असर पश्चिम बंगाल और केरल में देखा जा रहा है, जहां वामदलों की सरकारें हैं। ह़डताल का सबसे ज्यादा असर कोलकाता हुआ है जहां 100 से ज्यादा उ़डानें रद्द हो गई हैं। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने एक साझा बयान में कहा है कि महंगाई आसमान छू रही है, लेकिन सरकार को कोई चिंता नहीं है। साथ ही देश में श्रम कानूनों पर अमल नहीं हो रहा है। मंदी के कारण दो लाख लोगों को नौकरी से हाथ धोना प़डा है, लेकिन केंद्र सरकार का बार-बार इस समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट करने के बावजूद कोई नतीजा नहीं निकला है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मंगलवार को बंद से पहले ही कई उ़डानों पर असर प़डा है। कइ एयरलाइंस ने कोलकाता से आने और जाने वाली सभी उ़डानें रद्द कर दी हैं। किंगफिशर ने 29 उ़डानें र्ददी की हैं जिनमें एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की है। इसी प्रकार जेट एयरवेज और जेटलाइट ने कुल 70 उ़डानें रद्द की हैं। किंगफिशर, जेट एयरलाइंस और जेट आयरवेज ने मुंबई, नई दिल्ली, सिलचर, बागडोगरा, रांची, अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, पटना, चेन्नई, इंफाल, विशाखापत्तनम, बंगलौर और पोर्ट ब्लेयर से कोलकाता जाने वाली उ़डानों को रद्द किया है। किंगफिशर की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जब तक बंद चलेगा तब तक कोलकाता से आने व जाने वाली सभी उ़डानें रद्द रहेंगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें