कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

निजी क्षेत्र की ग्रेच्युटी सीमा बढकर 10 लाख रूपए हुई

नई दिल्ली। सरकार ने गुरूवार को निजी क्षेत्र के हजारों कर्मचारियों को बडा तोहफा देते हुए उनकी ग्रेच्युटी की सीमा बढाकर 10 लाख रूपए करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। वर्तमान में यह सीमा 3.5 लाख रूपए है। यह फैसला प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिया गया। छठे वेतन आयोग ने सरकारी कर्मचारियों की ग्रेच्युटी सीमा पहले ही 10 लाख रूपए कर दी थीं। कैबिनेट के इस फैसले से निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को इस मद से मिलने वाली राशि उनके बराबर हो जाएगी। कर्मचारियों को उनकी सेवा के एवज में दी जानी वाली राशि यानी ग्रेच्युटी की सीमा बढाने की मांग पिछले वर्ष भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) ने की थीं। कोçच्चा में आयोजित जिस कार्यक्रम में यह मांग उठी थीं, उसमें वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी व श्रम मंत्री मल्लिकाजरून खडगे भी मौजूद थे। दोनों नेताओं ने इस मांग सैद्धांतिक मंजूरी तभी दे दी थीं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें