न्यूयार्क। बैगी पेंट कमर से नीचे बांधने पर एक व्यक्ति ने दो युवकों पर गोली चला दी। आजकल अमेरिका में बैगी पेट का फैशन मुसीबत बनता जा रहा है। इसे लेकर समाज में हिंसा फैलने तक की नौबत आ गई है। न्यूयार्क में एक व्यक्ति ने दो युवकों से उनकी बैगी पेंट को ऊपर खिसकाने के लिए कहा। जब बार-बार कहने पर भी युवकों ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने दोनों युवकों पर गोलियां चला दी। इसमें एक किशोर घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरा युवक बाल-बाल बच गया।
भारत समाचार
कमर से नीचे पेंट बांधना बन रहा है हिंसा का कारण





















