हैदराबाद। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को उप्पल स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजनकाल तक अपनी पहली पारी में एक विकेट खोकर 75 रन बना लिए हैं।
न्यूजीलैंड टीम ने अपना पहला विकेट चार रन के कुल योग पर ही गंवा दिया था। दिग्गज बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्लम चार रन बनाकर पेवेलियन लौटे थे। उनका विकेट तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत ने लिया। श्रीसंत ने मैक्लम को विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धौनी के हाथौं कैच कराया। इसके बाद हालांकि सलामी बल्लेबाज टिम मिशिंटोस और मार्टिन गुपटिल ने टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया।
दोनों बल्लेबाजों ने पहले सत्र का भरपूर उपयोग करते हुए समझदारी से खेलते हुए 26 ओवरों में 71 रन जो़डे। मिशिंटोस ने 64 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 25 रन बनाए हैं जबकि गुपटिल ने 86 गेंदौं का सामना करते हुए दो चौकों और एक छक्के की सहायता से 36 रन जो़डे हैं। मेहमान टीम को 10 रन अतिरिक्त के तौर पर मिले हैं। तीन मैचौं की श्रृंखला में दोनौं टीमें 0-0 की बराबरी पर चल रही हैं। अहमदाबाद में खेला गया पहला टेस्ट मैच बराबरी पर छूटा था। टेस्ट श्रृंखला के बाद दोनौं टीमें एकदिवसीय श्रृंखला भी खेलेंगी।
भारत समाचार
हैदराबाद टेस्ट : भोजनकाल तक न्यूजीलैंड के 75 रन





















