कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

टि्वंकल ने अक्षय के लिए 17 लाख की शेरवानी खरीदी

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में उदयपुर के पूर्व शासक श्रीजी अरविंद मेव़ाड से मुलाकात की थी। मुलाकात के लिए उन्होंने पत्नी टि्वंकल की खरीदी 17 लाख रूपये की शेरवानी पहनी थी। टि्वंकल ने इसी अवसर के लिए यह शेरवानी खरीदी थी। अक्षय एक नए कुकरी शो "मास्टर शैफ इंडिया" से छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। स्टार प्लस पर इस शो का प्रसारण होगा। डिजाइनर अबू-जानी की डिजाइन की हुई और हीरे-मोती जडित शेरवानी पहनकर उदयपुर पहुंचे अक्षय ने श्रीजी अरविंद मेव़ाड से उनके महल में अपने 150 सहयोगियों के साथ शूटिंग की इजाजत ली। अक्षय के इस नए शो के लिए इसमें शामिल सभी प्रतिभागियों को महल के शाही परिवार के सदस्यों के लिए भोजन पकाना था।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें