मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर हॉलीवुड फिल्मों की श्रृंखला "मिशन इम्पॉसिबल 4" में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे।
उन्होंने इस भूमिका के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है। अनिल इससे पहले एक हॉलीवुड निर्देशक के निर्देशन में बनी ऑस्कर विजेता फिल्म "स्लमडॉग मिलियनेयर" में अभिनय कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने अमेरिका की एक टेलीविजन श्रृंखला "24" में भी अभिनय किया था। "मिशन इम्पॉसिबल 4" में वह हॉलीवुड के शीर्ष अभिनेताओं टॉम क्रूज, जेरेमी रीनर, पाउला पैटन, विंग रैम्स और साइमन पेग के साथ नजर आएंगे। अनिल ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है, ""मैं इस समय सिर्फ इतना ही कह सकता हूं कि "मिशन इम्पॉसिबल 4" के लिए मुझसे सम्पर्क किया गया था और मैंने इस भूमिका के लिए हां कह दिया है।""
भारत समाचार
मिशन इम्पॉसिबल 4 में अनिल कपूर





















