कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

यूएई में तनाव से मरते है भारतीय

दुबई। अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले अधिकतर भारतीयों की तनाव की वजह से मौत हो रही है। गत वर्ष यूएई में 71 फीसदी भारतीय तनाव संबंधी बीमारियों के कारण मरे। दूतावास के अनुसार यहां काम करने वाले भारतीयों को सबसे अधिक तनाव नौकरी के कारण होता है। दूतावास अधिकारियों ने कहा कि केवल 10 फीसदी लोग ही व्यक्तिगत दिक्कतों की वजह से उनके पास आते है अन्य शिकायती नौकरी या ऑफिस को लेकर परेशान रहते है। अधिकतर शिकायते काम के माहोल और भेदभाव को लेकर होती है। अधिकारियों ने कहा कि श्रमिक संसाधन केन्द्र स्थापित कर रहा है जिस पर एक टोल फ्री नंबर के द्वारा 24 घंटे भारतीयों की समस्यां सुनी जाएंगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें