सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में सोमवार को एक विद्यालय की छत ढहने से करीब 12 बच्चो व एक शिक्षक घायल हो गए। घायलों में छह बच्चाों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना जिले में नागल थाना क्षेत्र के लाखनौर इलाके की है, जहां सोमवार को एक निजी विद्यालय "चाइल्ड करियर पब्लिक स्कूल" के एक क्लास रूम की छत ढह गई। नागल थाना प्रभारी वीरपाल सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि स्कूल के जिस क्लास रूम की छत ढही, उसमें कक्षा चौथी के छात्रों को पढ़ाया जा रहा था।
घायल बच्चाों की उम्र आठ से नौ साल के बीच है। उन्होंने कहा कि घायल छात्रों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) रवि दत्त ने कहा कि फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के साथ मिलकर पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऎसी आशंका है कि स्कूल की इमारत के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ है। जिसके चलते यह हादसा हुआ।
भारत समाचार
उप्र में स्कूल की छत ढही, 13 घायल





















