मुंबई। डालर के कमजोर होने से आज डालर के मुकाबले रूपए तीन पैसे मजबूत होकर 44.92 प्रति डालर पर खुला जो 19 महीने क सबसे ऊंचा स्तर है। अंतर बैक विदेशी मुद्रा बाजार में डालर के मुकाबले 3 पैसे रूपए मजबूत होकर 44.92 प्रति डालर के स्तर पर खुला। कल यह 28 पैसे चढकर 44.96 प्रति डालर के स्तर पर बंद हुआ था। सूत्रों का कहना है कि शेयर बाजारों में विदेशी फंडो की सतत लिवाली के अलावा अन्य विदेशी मुद्राओं की तुलना में डालर में कमजोरी के रूख से रूपए की धारण मजबूत हुई है।