न्यूयार्क। विश्व के सर्वोच्चा वरीयता प्राप्त खिल़ाडी स्पेन के राफेल नडाल, स्पेन के फर्नाडो वर्दास्को और स्पेन के दिग्गज डेविड फेरर वर्ष के अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं।
महिला वर्ग में आस्ट्रेलिया की समांथा स्टोसुर भी अंतिम-16 में पहुंच गई हैं। स्टोसुर ने क़डे संघर्ष के बाद रूसी खिल़ाडी एलिना दिमेंतिएवा की चुनौती समाप्त की। स्टोसुर ने यह मैच 6-3, 2-6, 7-6 से जीता।
दूसरी ओर, नडाल ने शानदार खेल दिखाते हुए फ्रांस के गिलीज मेनफिल्स को सीधे सेटों में 6-4, 6-4, 6-2 से पराजित किया। ब्रिटेन के सर्वोच्चा वरीयता प्राप्त पुरूष टेनिस स्टार एंडी मरे का ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का सपना इस वर्ष भी पूरा नहीं हो सका। मरे तीसरे दौर में पराजित हो गए। विश्व के चौथे वरीयता प्राप्त खिल़ाडी मरे को तीसरे दौर में स्विट्जरलैंड के खिल़ाडी स्टैनिस्लास वॉवरिंका ने पराजित किया। वॉवरिंका ने यह मैच 6-7, 7-6, 6-3, 6-3 से जीता। इस मुकाबले में 23 वर्षीय मरे को संभावित विजेता माना जा रहा था लेकिन वॉवरिंका ने उन्हें चौंकाकर अंतिम-16 में जगह बना ली है। अगले दौर में उनका सामना सैम क्वेरे से होगा।
अंतिम-16 में जगह बनाने के लिए वर्दास्को ने अर्जेटीना के डेविड नलबैंडियो को 6-2, 3-6, 6-3, 6-2 से पराजित किया जबकि फेरर ने डेनिएल जिमेनो ट्रावेर की चुनौती 7-6(2), 6-2, 6-2 से तो़डी। इसके अलावा महिला वर्ग में बेल्जियम की किम क्लाइस्टर्स और अमेरिका की वीनस विलियम्स भी जीत हासिल कर प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहीं।
क्लाइस्टर्स ने जहां विश्व की पूर्व सर्वोच्चा वरीयता प्राप्त खिल़ाडी सर्बिया की एना इवानोविक को 6-2, 6-2 से पराजित किया वहीं सात बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकीं वीनस ने इजरायल की सहर पीर को 7-6, 6-3 से हराया।
भारत समाचार
अमेरिकी ओपन: नडाल, वर्दास्को और फेरर प्री-क्वार्टर फाइनल में





















