मेड्रिड। मशहूर पॉप गायिका लेडी गागा शनिवार शाम आयोजित एमटीवी पुरस्कार समारोह में छाई रहीं। इस दौरान उनको एमटीवी के कई पुरस्कार मिले। समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यूरोप में एमटीवी के दर्शकों ने 24 वर्षीय इस पॉप स्टार को सबसे बेहतरीन गायिका बताया और सबसे ज्यादा के लिए इनके पक्ष में वोट किया। इसके अलावा "बैड रोमांस" सर्वश्रेष्ठ गाने का पुरस्कार मिला। मेड्रिड में आयोजित "एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवार्ड्स" में लेडी गागा की धूम इस कदर मची हुई थी कि उन्होंने यहां पर आठ पुरस्कार अर्जित किए। जस्टिन वेबर को सर्वश्रेष्ठ कलाकार का खिताब दिया गया। इसके अलावा केटी पेरी को भी एक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
भारत समाचार
लेडी गागा ने जीते कई एमटीवी पुरस्कार





















